दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
संवाद सूत्र, एरवाकटरा : थाना क्षेत्र के गांव जय ¨सहपुर निवासी एक महिला सात सितंबर को सड़क
संवाद सूत्र, एरवाकटरा : थाना क्षेत्र के गांव जय ¨सहपुर निवासी एक महिला सात सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। घायलावस्था में उसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान घायल की मंगलवार को मृत्यु हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि उमरैन पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जय¨सहपुर निवासी 58 वर्षीय लौंग श्री पत्नी महेंद्र ¨सह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हाईवे के नीचे मोटर साइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। दुर्घटना में उनके सिर व कमर में गंभीर चोटें आयी थीं। उनका ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में इलाज चल रहा था। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।