डीएवी गेल के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद सूत्र, (दिबियापुर): गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का ल
संवाद सूत्र, (दिबियापुर): गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फैजाबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन किया है। स्कूल के बच्चों ने क्लस्टर लेबल की प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक स्वर्ण पदक अपने नाम कर कीर्तिमान बनाया है। जोन लेबल की सीबीएसई स्कूलों की जूडो स्पर्धा में भी गेल गांव के छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीते हैं।
पिछले दिनों संपन्न हुई प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद स्वरूप सारस्वत ने संबंधित छात्र-छात्राओं व कोच को बधाई दी है। डीएवी क्लस्टर लेबल की प्रतिस्पर्धाएं कुमारगंज फैजाबाद में हुईं। डीएवी के बच्चों ने बैड¨मटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, योगा तथा एथलेटिक्स स्पर्धा के सभी वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई की ईस्ट जोन लेबल की जूडो स्पर्धा में आधा दर्जन कांस्य पदक, एक रजत पदक व दो गोल्ड मेडल भी गेल डीएवी स्कूल के बच्चों ने जीते। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर अभिभावकों के साथ साथ गेल ने भी बच्चों उनके शिक्षकों और कोच को शुभकामनाएं दी हैं।