Move to Jagran APP

चली शीतलहर, ठंड ढहा रही कहर

जागरण संवाददाता, औरैया : दो दिन तक तापमान में वृद्धि होने के बाद रविवार शाम को मौसम का मिज

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:38 PM (IST)
चली शीतलहर, ठंड ढहा रही कहर
चली शीतलहर, ठंड ढहा रही कहर

जागरण संवाददाता, औरैया : दो दिन तक तापमान में वृद्धि होने के बाद रविवार शाम को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तापमान में गिरावट आई तो शीतलहर ने भी कपकपी बढ़ा दी। बढ़ती सर्दी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देर शाम अचानक न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। क्योंकि उससे पूर्व तापमान लगातार लुढ़क रहा था। रविवार शाम से शीत लहर चलना शुरू हो गई। दोपहर में सूरज निकला लेकिन शीतलहर के चलते सूरज कि किरणें कोई राहत नहीं दे सकीं। इस मौसम में दुपहिया वाहन से सफर करने वालों को दिक्कत महसूस हो रही है। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक दो दिन के अंदर बरसात भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी की संभावना के चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार पैदा हो गए है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को ठंड की वजह से काफी परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में तीमारदारों को अलाव के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.