आसमान पर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिता,बारिश संभव
जासं औरैया खरीफ की खड़ी फसलों की कटाई मड़ाई का कार्य पूरा कर रबी की फसल गेहू
जासं, औरैया: खरीफ की खड़ी फसलों की कटाई, मड़ाई का कार्य पूरा कर रबी की फसल गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू व सब्जियों आदि की बुआई के लिए मौसम अनुकूल था। आसमान में छाए बादल से शरद ऋतु में किसानों के चेहरे का भाव बदला है। किसान चितित हैं। शुक्रवार को कुछ देर के लिए निकली धूप को देख उन्होंने खेतों में पड़ी फसलों को सुरक्षित करने का कार्य किया। वह पूरे दिन खेत में डटे रहे।
मानसून सत्र में हुई बारिश से किसानों को पहले ही नुकसान हो चुका है। जिले में करीब 15 दिन रुक-रुक कर बारिश हुई थी। इसका प्रभाव देखने को मिला था। शुक्रवार को मौसम का रुख एकदम से बदल गया। हालांकि, मौसम विज्ञानी की ओर से पहले ही बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी। जो सही साबित हुई। जिले में गुरुवार से हवा नम होने के साथ मौसम पूरी तरह से बदला है। बदले मौसम को लेकर मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार की ओर से आसमान में छाए बादल 72 घंटे में बरस सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्थानीय किसान खेतों में पकी फसलों को जल्द से जल्द अपने घर ले जाने को गंभीर दिखे।
----
बोले किसान..
मौसम का रुख बदलने से दिक्कतें बढ़ी है। खेत में पड़ी बाजरा की बली को सबसे ज्यादा खतरा है। रबी की फसल के लिए भी बूंदाबांदी ठीक नहीं। -अंसार, निवासी करचला।
आसमान में बादल छाए होने से फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तेज बारिश हुई तो नुकसान ज्यादा होगा।
-यामीन, सहायल।