Move to Jagran APP

आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना

मौसम का मिजाज रविवार को पूरे दिन

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 06:48 PM (IST)
आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना
आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना

आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, औरैया: मौसम का मिजाज रविवार को पूरे दिन बदला हुआ रहा। सुबह धूप तेज रही। दोपहर 11 बजे के बाद आसमान में बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दिन ढलने तक

बरकरार रहा। सोमवार से लगातार तीन से चार दिन कुछ ऐसा ही परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बारिश की संभावना ज्यादा है।

भीषण गर्मी से परेशान लोगों की निगाहें आसमान में छा रहे बादलों पर टिकी है। हर किसी की आस है कि बारिश हो जाए तो राहत मिलेगी। रविवार को दोपहर से आसमान में बादल छाने से धूप का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम व कृषि विज्ञानी अनंत कुमार का कहना है कि पूरे सप्ताह हवा का रुख बदला हुआ देखने को मिल सकता है। तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान पर ज्यादा असर पड़ेगा। अब तक जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस। गर्म हवा चलने से लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ा। बादल राहत दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.