चौथ के चांद को अर्घ्य दे सुहागिनों ने मांगा वरदान
जागरण संवाददाता : जनपद के शहर व कस्बों में करवा चौथ पर शनिवार को सुहागिनों ने निराहार
जागरण संवाददाता : जनपद के शहर व कस्बों में करवा चौथ पर शनिवार को सुहागिनों ने निराहार व्रत रखकर अपने पति के लिए दीर्घायु की कामना करती रहीं। देर शाम चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया और अपने पूरे जीवन काल तक इसी तरह सजना के लिए सजने संवरने की कामना की। इसके बाद बनाए गए पकवानों को भोग देवताओं को अर्पण कर प्रसाद ग्रहण किया।
शास्त्रों के मतानुसार भारत वर्ष की नारी शक्ति के लिए यह बहुत ही पवित्र व्रत है। यह व्रत की परंपरा युगों से चली आ रही है। सुहागिनों ने निराहार व्रत रखकर शाम को भगवान गणेश का पूजन, चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देकर बनाए गए पकवानों से देवताओं का भोग अर्पण किया। इसके बाद अपने पूरे जीवन सुहागिन रहने के आशीष की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया। नव विवाहिताओं ने तरह-तरह से मेंहदी, आभूषणों व लंहगा चुनरी धारण पूर्ण हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। घरों में पूजन अर्चन के समय उनके पतियों ने भी व्रत में पूरा सहयोग किया और भगवान गणेश से जीवन पर्यन्त साथ निभाने की शपथ ली। पूजा के समय पूरा नगर आतिशबाजी की गूंज से गुंजायमान हो गया। देर रात तक आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई गईं।