बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लुढ़का तापमान
जागरण संवाददाता औरैया बीते तीन दिन से जिले में मौसम का मिजाज कुछ बदला है। बुधवार देर रा
जागरण संवाददाता, औरैया: बीते तीन दिन से जिले में मौसम का मिजाज कुछ बदला है। बुधवार देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार अपराह्न बाद आसमान में छाए बादल गरज के साथ बरसे। हवा में नमी होने से गर्मी से काफी हद तक हर किसी को राहत मिली। खुशनुमा हुए मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।
15 से 20 जून तक जिले में हर दिन डेढ़ से दो घंटे बारिश हुई थी। इसके बाद 30 जून की रात मौसम का रुख एकाएक बदला था। हालांकि यहां पर बूंदाबांदी हुई। दूसरे दिन आसमान साफ होने व तेज धूप की वजह से गर्मी का असर रहा। 24 घंटे बाद हवा के करवट लेने से शुक्रवार की अपराह्न कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कई जगह तेज बारिश से होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल
गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार का कहना है कि हवा का रुख बदलने के साथ आसमान में बादल छाए। बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर असर पड़ा है।
अधिकतम तापमान बीते कुछ दिनों से जहां 40 के पार पहुंच गया था, वह लुढ़का है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस।
-----------
बदलता मौसम सेहत के लिए खतरनाक
बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार बदलता मौसम सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों के लिए है। सुबह, दोपहर और शाम के बीच मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे बच्चों की सेहत गड़बड़ा रही है। रात में हवा में नमी ज्यादा होने से बच्चे सर्दी-खांसी की चपेट में ज्यादा आ रहे। बच्चों के अलावा बड़े भी मौसम के बदलाव से परेशान हैं। अस्पतालों
की ओपीडी में मौसमी बुखार से पीड़ित मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में खानपान व रहन-सहन में सावधानी बरतना जरूरी है। कूलर के सामने न सोएं। जुकाम-खांसी होने पर चिकित्सकों की सलाह लिए बगैर दवा का सेवन न करें।