Move to Jagran APP

युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, औरैया : शनिवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर शहर के भारत

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:57 PM (IST)
युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन
युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, औरैया : शनिवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर शहर के भारतीय विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शहर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अलावा महान हस्ती के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

loksabha election banner

शनिवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अनूप ¨सह ने बच्चों से कहा कि विवेकानंद देश की महान हस्तियों में एक थे। उनका परचम न केवल देश में बल्कि विदेशों में लहराया था। उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं से उनके पद चिन्ह पर चलने की सलाह दी। वहीं जन्मदिन को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि प्राचार्य गीता चतुर्वेदी एवं डा. अक्षय सेंगर ने भी उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह देश का गौरव थे और आगे भी रहेंगे। इसके अलावा बच्चों को उनके प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृष्णा ठाकुर, कुलदीप सेंगर, सुदीप चौहान, विजय श्रीवास्तव, सूर्य प्रताप ¨सह, मयंक दीक्षित, सचिन राठौर, अक्षत गुप्ता, रामजी यादव, इशान त्रिपाठी, श्यामजी, अभिषेक पाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.