सवर्ण समाज ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम
संवाद सूत्रसहार(औरैया) कस्बा में रविवार को होली मिलन समारोह की धूम रही। सवर्ण समाज से
संवाद सूत्र,सहार(औरैया) : कस्बा में रविवार को होली मिलन समारोह की धूम रही। सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता के साथ देशप्रेम व भक्ति के रंग बिखरते दिखाई पड़े। संगठन के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं और सहभोज में भाग लिया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि पूरे वर्ष मनाए जाने वाले पर्व सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। इसमें होली का त्योहार आपसी मनमुटाव को समाप्त कर भाईचारे को बढ़ावा देता है। सभी को अपने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी वर्ग एकजुट होकर राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता निभाएं। इस मौके पर नमो नारायण अवस्थी,डॉ विनोद त्रिपाठी,अभिनंदन दद्दा, अंकित तिवारी, टीटू भदौरिया, योगेश तिवारी, राहुल चौहान, पंकज तिवारी, सुबोध बाजपेई, सचिन दुबे,राघवेंद्र सिंह चौहान, पप्पू चौबे, प्रशांत चौहान, प्रदीप तिवारी, मनोज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।