विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, तीन घायल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 07:00 PM (IST)

संसू एरवाकटरा (औरैया) थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की शाम कर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, तीन घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, तीन घायल

संसू, एरवाकटरा (औरैया): थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की शाम करीब चार बजे ओवर स्पीड के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार सवार दंपती समेत आठ वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची एरवाकटरा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पलटी कार को क्रेन की मदद से सीधी कराई गई।

गांव सराय ममरिया थाना जिला प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राम कैलाश सिंह व उनकी पत्नी प्रियंका यादव आठ वर्षीय बेटे ईशान यादव के साथ कार से नोएडा जा रहे थे। जहां उनके एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम था। सोमवार की शाम करीब चार बजे कार की रफ्तार तेज होने से वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित हो गई। और दो पलटी खाते हुए पलट गई। आनन-फानन जानकारी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। ज्यादा चोट न आने की वजह से उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने जाने दिया। एरवाकटरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार एक्सप्रेस-वे के किमी 136 पर पहुंची ही थी कि वह पलट गई। कार राजेश कुमार चला रहे थे। उनकी पत्नी व बेटा पीछे बैठा था। घायलों को ज्यादा चोट नहीं आई। कार भी कुछ खास क्षतिग्रस्त नहीं हुई। क्रेन से कार सीधी की गई। इसके बाद दंपती व उनका बेटा कार से नोएडा के लिए रवाना हो गया। हादसे के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जैसा कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज गति से आ रही थी। जिस कारण अचानक संतुलन खोने से अनियंत्रित होकर पलट गई।