मुख्यालय में पॉलीथिन लाए तो जुर्माना तए
जागरण संवाददाता औरैया: पॉलीथिन चल रहे प्रतिबंध के मद्देनजर प्रशासन ने किसी भी प्रकार के पॉ
जागरण संवाददाता औरैया: पॉलीथिन चल रहे प्रतिबंध के मद्देनजर प्रशासन ने किसी भी प्रकार के पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगा दी। इसका मुख्यालय पर भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसमें यदि कोई व्यक्ति पालीथिन लेकर मुख्यालय जाएगा तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। चाहे वह आम लोग हो यहां विभागीय कर्मचारी और अधिकारी। इसको लेकर एडीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। साथ मंगलवार को इसके लिए सघन चे¨कग अभियान भी चला।
जनपद में पॉलीथिन के प्रयोग पर पर प्रशासन ने कसना शुरू कर दिया है। दुकानदारों के साथ साथ आम जनमानस को पॉलीथीन रखने पर जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए अपर जिलाधिकारी ने मुख्यालय में भी पालीथीन लाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ¨सह ने जिला मुख्यालय में मौजूद गार्डों को सख्त आदेश दिया है कि मुख्यालय में प्रवेश करने वाले किसी भी कर्मचारी एवं दूर दराज से आने वाले फरियादियों को पॉलीथीन के साथ अन्दर नहीं घुसने दिया जाए। यदि कोई भी जबरन पॉलीथिन प्रयोग करता पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बाद जुर्माना भी वसूला जाएगा। आदेश मिलते ही गार्डों ने मुख्यालय में आने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और हेलमेट के साथ साथ पॉलीथीन की चे¨कग अभियान शुरू कर दिया है। इससे कुछ लोग पॉलीथिन के झोले में सामान डाल कर लाए, उन्हें मुख्यालय के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं अधिकारियों की कड़ाई के चलते ककोर बाजार में भी पॉलीथिन चोरी छिपे प्रयोग में लाई जाती रही। दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को झोला लेकर आने की सलाह दी जाती रही।