Move to Jagran APP

घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे संपर्क

जागरण संवाददाता, औरैया: भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें सरका

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 06:42 PM (IST)
घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे संपर्क
घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे संपर्क

जागरण संवाददाता, औरैया: भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही पार्टी की ओर से सभी को एक-एक किताब भी देंगे। जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों का चिन्हांकन कर 26 फरवरी को उनके घर पर कमल दीप जलाने का काम करेंगे।

loksabha election banner

उक्त जानकारी सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में दी गई। इस दौरान मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के तीन अभियान कमल ज्योति अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, मेरा परिवार भाजपा का परिवार की जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अध्यक्ष गीता शाक्य ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू व क्षेत्रीय मंत्री सुधीर ¨सह उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने तीनों अभियान की समीक्षा कर अभियान के प्रमुखों से अभियान को गति देने को कहा। मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम 12 फरवरी से 22 फरवरी तक 10 दिन चलेगा। इसके तहत टोली बनाकर बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर झंडा लगाना, स्टीकर लगाना, पार्टी का साहित्य देना परिवार के साथ चर्चा करना है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख का उपचार मुफ्त व गरीब लोगों को उज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने 26 फरवरी को सभी पदाधिकारियों से लाभर्थियों के यहां जाकर कमल दीपक जलाने कहा। इस दौरान मुख्य रूप से इटावा सांसद अशोक दोहरे, लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक, सह प्रभारी नरेंद्र राजपूत, कौशल किशोर, लोक सभा विस्तारक दिनेश यादव, श्रीराम मिश्रा, सौरभ भूषण शर्मा, भूरे चौबे, प्रेम कुमार गुप्ता, विशंभर ¨सह भदौरिया, विवेक पाठक, विनोद दुबे, ब्रजेश बंधु, क्रष्णकांत अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.