बाइक की टक्कर से भाजपा नेता के पिता की मौत
संवादसूत्र, एरवाकटरा : थाना क्षेत्र के लज्जानगर के पास एक गेस्ट हाउस के सामने भाजपा नेता के
संवादसूत्र, एरवाकटरा : थाना क्षेत्र के लज्जानगर के पास एक गेस्ट हाउस के सामने भाजपा नेता के पिता को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता के पिता की मौत की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपाई उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के पुत्र ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के ग्राम नगला कसान निवासी रघुपाल ¨सह पाल शनिवार की रात अपने गेस्ट हाउस के पास टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र शैलेंद्र ¨सह भदौरिया एरवाकटरा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। भाजपा नेता के पिता की मौत की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य के अलावा अन्य भाजपाइयों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।