Move to Jagran APP

Auraiya News: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ना हुआ महंगा, प्रत्याशियों को राहत- खर्च की सीमा हुई 9 लाख

नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों पदों के लिए नामांकन शुल्क व जमानत राशि भी निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अब नौ लाख रुपये तक खर्च की सीमा रखी गई है। जो पहले छह लाख रुपये निर्धारित थी।

By jitendra kumarEdited By: Shivam YadavPublished: Sat, 17 Sep 2022 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 04:24 AM (IST)
Auraiya News: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ना हुआ महंगा, प्रत्याशियों को राहत- खर्च की सीमा हुई 9 लाख
नगर निकाय चुनाव 2022 की सरगर्मी शुरू हो चुकी है।

औरेया [रवि वर्मा]। नगर निकाय चुनाव 2022 की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा में इस बार बढ़ोतरी की है। नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों पदों के लिए नामांकन शुल्क व जमानत राशि भी निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अब नौ लाख रुपये तक खर्च की सीमा रखी गई है। जो पहले छह लाख रुपये निर्धारित थी। खर्च की सीमा बढ़ने से प्रत्याशियों को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

संयुक्त निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी कर इस बार होने वाले चुनाव की खर्च सीमा की जानकारी दे दी है। जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड है। पालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिकतम नौ लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। जबकि पालिका के सभासद (सदस्य) पद के दावेदार दो लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों के खर्च, जमानत राशि, नामांकन शुल्क आदि निर्धारित कर दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय नवीन आदेशों का अनुपालन करेगा।

चुनाव खर्च पहले और अब

पद - 2017 - 2022

नगर पालिका परिषद - 6 लाख - 9 लाख

नगर पालिका सभासद (सदस्य) - 1.5 लाख - 2 लाख

नगर पंचायत अध्यक्ष - 1.5 लाख - 2.5 लाख

नगर पंचायत सदस्य - 30 हजार - 50 हजार 

वर्ष 2022 के चुनाव में पत्र का मूल्य व जमानत राशि 

नगर पालिका अध्यक्ष पद आरक्षित श्रेणी - पत्र का मूल्य 500, जमानत राशि आठ हजार

नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार- पत्र का मूल्य 250, जमानत राशि चार हजार 

सदर नगर पालिका आरक्षित श्रेणी - पत्र का मूल्य 200, जमानत राशि दो हजार 

सदर नगर पालिका अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार - पत्र का मूल्य 100, जमानत राशि एक हजार 

अध्यक्ष नगर पंचायत आरक्षित श्रेणी - पत्र का मूल्य 250, जमानत राशि पांच हजार अध्यक्ष 

नगर पंचायत अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार - पत्र का मूल्य 125, जमानत राशि 2500 

सदस्य नगर पंचायत आरक्षित श्रेणी - पत्र का मूल्य 100, जमानत राशि दो हजार सदस्य 

नगर पंचायत अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार- पत्र का मूल्य 50, जमानत राशि एक हजार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.