Auraiya News: मंदिर जाते समय विवाद, युवक को मारी गोली
छाती के नीचे छर्रा लगने से जैतपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शेखर शुक्ल बाइक सहित गिर पड़े। हमलावर भाग निकले। शेखर अपने भाई समेत जैतपुर गांव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पीछे से आ रहे सार्थक तिवारी और आफताब की रास्ते में बहस हो गई।
जागरण संवाददाता, औरैया: थाना फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर गोली चल गई। छाती के नीचे छर्रा लगने से जैतपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शेखर शुक्ल बाइक सहित गिर पड़े। हमलावर भाग निकले। शेखर शुक्ल अपने भाई समेत दो दोस्तों के साथ जैतपुर गांव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे सार्थक तिवारी और आफताब की रास्ते में बहस हो गई।
मामला तूल पकड़ने के बाद जान से मारने की नीयत से शेखर को गोली मार दी गई। देसी तमंचा से चलाई गई गोली का एक छर्रा उनकी छाती के नीचे धंस गया। बड़े को गिरा देख छोटे भाई सहित साथ में रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सहित फफूंद थाने और अजीतमल कोतवाली से पुलिस पहुंच गई।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि घायल को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।