Move to Jagran APP

Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपित ने दारोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली

Auraiya News अयाना क्षेत्र में शुक्रवार को आठ वर्षीय मासूम मवेशी चराने के लिए छोटी बहन के साथ खेत पर गई थी। उसके न लौटने पर स्वजन पूरी रात तलाशते रहे। शनिवार की दोपहर गांव से छह सौ मीटर दूरी पर खेत में उसका शव मिला था।

By jitendra kumarEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 26 Mar 2023 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 05:59 PM (IST)
Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपित ने दारोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली
दुष्कर्म के आरोपित ने दारोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग

संवाद सूत्र, अयाना (औरैया) : अयाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे आठ वर्षीय मासूम मवेशी चराने के लिए छोटी बहन के साथ खेत पर गई थी। उसके न लौटने पर स्वजन पूरी रात तलाशते रहे। शनिवार की दोपहर गांव से छह सौ मीटर दूरी पर खेत में उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मुख्य आरोपित को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया हैं।

loksabha election banner

डीएनए सैंपलिंग के लिए उसे सौ शैया जिला अस्पताल चिचौली लाया गया। जहां से लौटते समय रात डेढ़ बजे अयाना-मुरादगंज मार्ग पर पुलिस वाहन का पहिया पंक्चर हो गया। जिसे बदले जाने के दौरान आरोपित ने पुलिस से लघुशंका जाने की बात कही। दारोगा सहित दो पुलिसकर्मी उसे ले गए। इसी दौरान उसने दारोगा की कमर से पिस्टल निकालकर उसे धक्का दे दिया। पकड़ने का प्रयास किए जाने पर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपित के दाहिने पैर में लगने से वह गिर गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

आरोपित गौतम सिंह पुत्र राजीव प्रसाद दोहरे ने कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म किया। बिस्कुट देने के बहाने उसे खेत में ले गया। जहां वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम के चिल्लाने पर गला दबा दिया। मासूम पड़ा (भैंस के बच्चे) को चराने के लिए निकली थी। उसके घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर 15 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

आरोपित गौतम सिंह ने घटना को स्वीकार किया। डीएनए सैंपलिंग के लिए उसे अयाना से जिला चिकित्सालय चिचौली लाया गया। लौटते समय मुरादगंज-अयाना मार्ग पर पंडित ऋषी महाराज डिग्री कालेज के पास पहिया पंक्चर होने से पुलिस जीप रुक गई। दूसरा पहिया लगाए जाने के दौरान गौरव ने पुलिस हिरासत से भागने के लिए लघुशंका करने का बहाना बनाया। मौका पाकर दारोगा हेमंत कुमार की सरकारी पिस्टल छीन कर कई राउंड फायर किया। आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया। दाहिने पैर में गोली लगने से गौतम गिर गया। पिस्टल सहित जिंदा व मिस कारतूस बरामद हुए।

इसके बाद घटना पता लगने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम और क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान पहुंचे। चारू निगम ने बताया कि आरोपित भागने की फिराक में था। लेकिन, उसे मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। न्यायालय से उसे इटावा जेल भेजने की कार्रवाई हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.