पालतू तोते को मारा तो आपा खो बैठा युवक, बिल्ली को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
औरैया के दिबियापुर में पालतू तोते के बच्चे को मारने पर एक युवक ने बिल्ली को बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

वारयल वीडियो
HighLights
औरैया में बिल्ली को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल।
पालतू तोते के बच्चे को मारने पर युवक ने की पिटाई।
आरोपी संदीप उर्फ हंसराज पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सबसुख पुरवा, असेनी में बिल्ली की बेरहमी से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
शिकायत के अनुसार 14 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी संदीप उर्फ हंसराज ने एक बिल्ली को पकड़कर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो उसकी भतीजी ने बना लिया था, जो बाद में गलती से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट हो गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पशु प्रेमियों और संबंधित संस्था के लोगों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिल्ली ने उसके पालतू तोते के बच्चे को मार दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने बिल्ली को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। आरोपी के अनुसार, घटना का वीडियो उसकी भतीजी ने बनाया था और गलती से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट हो गया।
#औरैया: बिल्ली की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) August 16, 2026
औरैया के दिबियापुर में एक युवक पर बिल्ली को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया #Auraiya @Uppolice pic.twitter.com/RKSdAepXvZ
संस्था की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना से संबंधित वीडियो और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में बिल्ली की क्या स्थिति हुई और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किस प्रकार प्रसारित हुआ।
