भाभी के साथ बैठी थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और गोद में उठाकर छत से लगा दी छलांग; फिर...
औरैया के रहमापुर गांव में शराब के नशे में धुत पति ने कहासुनी के बाद पत्नी को गोद में उठाकर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पति ने शराब के नशे में पत्नी संग छत से लगाई छलांग।
औरैया के रहमापुर गांव में हुई यह दर्दनाक घटना।
दोनों गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, औरैया। रहमापुर गांव में कहासुनी के बाद शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोद में उठाकर छत से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन और आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
इटावा के सैफई निवासी 37 वर्षीय दीपू की करीब 14 वर्ष पहले अजीतमल के रहमापुर गांव निवासी रामलाल की पुत्री पूजा से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे गोलू और अंशी हैं। बताया गया कि पूजा कुछ दिन से बच्चों के साथ अपने मायके रहमापुर आई हुई थी।
सोमवार शाम दीपू वैगनआर कार और एक चालक के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, दीपू शराब के नशे में था।
यह भी पढ़ें- यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 75 जिलों के वृद्धाश्रमों के लिए तैयार किया बड़ा प्लान
पूजा घर की छत पर अपनी भाभी के साथ बैठी थी, तभी दीपू ने उसे अपनी बाहों में भर लिया और छत से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में पूजा के कमर और बाएं कंधे में गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपू भी घायल हो गया।
