बैंक में चोरी का प्रयास रहा असफल
संवादसूत्र, एरवाकटरा : कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार रात्रि चोरों
संवादसूत्र, एरवाकटरा : कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार रात्रि चोरों ने बैंक के जाल की सरिया टेढ़ी कर दी। इसके बाद बैंक के अंदर घुस गए और सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद उन्होंने लॉकर रूम में घुसकर ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। शाखा प्रबंधक ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार की रात चोरों ने सेंट्रल बैंक की छत पर जाकर वहां लगा जाल तोड़ दिया और बैंक के अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद लॉकर रूम में घुसकर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह ताला नहीं तोड़ पाए। जब सुबह बैंक के कर्मचारियों ने ताला खोला और जंगला टूटा देखा तो वह सन्न रह गए। कर्मचारी ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक अजय सिन्हा को दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शाखा प्रबंधक ने थाना में मामले की तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।