Move to Jagran APP

रंग-बिरंगी छठा से जगमग हुआ शहर

जागरण संवाददाता, औरैया : असत्य पर सत्य की विजय और अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 07:57 PM (IST)
रंग-बिरंगी छठा से जगमग हुआ शहर
रंग-बिरंगी छठा से जगमग हुआ शहर

जागरण संवाददाता, औरैया : असत्य पर सत्य की विजय और अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक दीपावली पर्व बुधवार को जनपद भर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों को सजाया गया और दीपक आलोकित किए गए। लोगों ने मंदिरों में और घरों में धन की देवी और रिद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर मंगल कामनाएं कीं। बच्चों ने पूजा अर्चना के बाद छतों व खुले स्थानों पर आतिशबाजी चला कर जमकर आनंद लिया।

loksabha election banner

जनपद में प्रकाश का पर्व दीपावली पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा लोगों ने मंदिरों में पूजा की और एक दूसरे को बधाई दी व मुंह मीठा कराया। लोग सुबह से अपनों घरों को रंगोली व बाजारों से खरीदे हुए फूलों से सजाने में व्यस्त थे। दोपहर तक घर और दुकानें रंग बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली बिजली के बल्बों से संवारी गई। फूलों की मालाएं से भी घरों सजाया गया। सभी अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए सुबह से ही लगे हुए थे। वहीं वाहन स्वामी अपने अपने वाहनों को धुलवा कर उसका पूजन करने की तैयारी में लगे रहे। शाम होते ही सभी घर पहुंच गये और पूजन अर्चन की तैयारियों में जुट गये। इसके बाद मुहूर्त का समय होते ही सभी ने पूजा अर्चना की। बाद में बच्चों ने अपने अभिभावकों व बड़े भाई बहनों के साथ मिलकर आतिशबाजी चलाई। देर शाम को लोगों ने एक दूसरे के घर मिलने व त्योहार की बधाई देने गये। दीपावली का त्योहार रोशनी के लिए जाना जाता है। इसके चलते ही शहर भर में इमारतों को झालरों से सजाया गया था। वहीं लोगों ने पूजा के बाद घरों के बाहर दिये व कैंडल जलाकर प्रकाश किया। रोशनी से नहाया हुआ शहर देखने से मन हर्षित हो रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.