अब 7130 बच्चों का होगा टीकाकरण
जागरण संवाददाता, औरैया : गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए मिशन इ
जागरण संवाददाता, औरैया : गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए मिशन इन्द्रधनुष का तीसरा चरण गुरुवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत शहर के खानपुर में स्थित एक बूथ पर सदर विधायक ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का उद्देश्य बच्चों व गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाना है।
गुरुवार को मिशन इन्द्रधनुष की शुरुआत हो गई है। इस चरण में 7130 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। वहीं 1789 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण होना है। इसके लिए जनपद में 776 स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। जहां 116 एएनएम, 720 आशाएं, 723 आंगनबाड़ी, 24 एनजीओ व 69 सुपरवाइजर इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगाए गए हैं। शहर के मोहल्ला खानपुर के एक बूथ का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को लेकर ¨चतित है। कहा कि लोगों को कई तरीके की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इन्हीं से बचने के लिए यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवधेश राय ने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं व बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाता है। जो उन्हें जान लेवा बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि इसमें दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीबी, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांस, टिटनेस, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी जैसी जान लेवा बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष का चौथा चरण सात जनवरी से चलेगा। इस अवसर पर प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार, डब्लू एचओ के अधिकारी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।