Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष के लिए 60 प्रत्याशियों ने की दावेदारी

जागरण संवाददाता औरैया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में चल रहे संगठ

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:06 AM (IST)
जिलाध्यक्ष के लिए 60 प्रत्याशियों ने की दावेदारी
जिलाध्यक्ष के लिए 60 प्रत्याशियों ने की दावेदारी

जागरण संवाददाता, औरैया : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में चल रहे संगठन के चुनाव के तहत गुरुवार को जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 60 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में सुबह 11 बजे से जिला चुनाव अधिकारी सांसद/प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ एवं सह चुनाव अधिकारी सतेंद्र मिश्रा के समक्ष नामांकन किए गए। जिलाध्यक्ष पद के लिए काफी घमासान मचा हुआ है।

loksabha election banner

भाजपा की वर्तमान जिलाध्यक्ष गीता शाक्या ने इस बार नामांकन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। नामांकन के चलते भाजपा पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। साथ ही रूटे कार्यकर्ताओं को लोग मनाते नजर आए। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रीकांत पाठक, संतोष उर्फ लल्ला शर्मा, श्रीराम मिश्रा, भूरे चौबे, भुवन प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र त्रिपाठी, मन्नू तोमर, अमरचंद्र राठौर, सर्वेश कठेरिया के अलावा 60 लोगों ने नामांकन किए हैं। प्रान्तीय परिषद सदस्य के लिए चंद्रभान सिंह, कुलदीप दुबे, होतीलाल दिवाकर, मंजू लता सिंह, गोपाल स्वरूप त्रिपाठी सहित प्रमुख लोगों ने नामांकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.