Move to Jagran APP

सड़क निर्माण से लाभांवित होंगे 50 गांव के लोग

संवाद सूत्र रुरुगंज मुख्यालय जाने वाले मार्ग की जगह-जगह खराब स्थिति से राहगीरों की परेशानिय

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:23 PM (IST)
सड़क निर्माण से लाभांवित होंगे 50 गांव के लोग
सड़क निर्माण से लाभांवित होंगे 50 गांव के लोग

संवाद सूत्र, रुरुगंज : मुख्यालय जाने वाले मार्ग की जगह-जगह खराब स्थिति से राहगीरों की परेशानियों को पिछले माह जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेकर राज्यमंत्री ने सड़क निर्माण की पहल कर पीडब्लूडी मंत्री से निर्माण का आदेश जारी कराकर कार्य शुरू करा दिया। इससे करीब दस किमी क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। निर्माणाधीन मार्ग रुरुकला गांव के सामने बेहद खराब था। यहां बने गड्ढों में आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल होते थे। जलभराव से प्रतिवर्ष संक्रमित बीमारियों भी बढ़ जाती थीं। ग्रामीणों ने अनेकों बार जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग भी रखी। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस समस्या को जागरण ने भी प्रकाशित किया। साथ ही बिकरू कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मी की अंत्येष्टि में शामिल होने आए कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत से लोगों ने अपनी परेशानी रखी। जिस पर उन्होंने निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद उनकी पहल पर निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। ग्रामीणों में बेहद खुशी है। उन्हें अब 10 किमी का चक्कर काटकर मुख्यालय जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस सड़क से करीब आधा सैकड़ा गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क व नाली निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बिधूना : ग्राम पंचायत हरचंदपुर के मजरा माधौ सिंह पुर्वा में विकास कार्य न कराए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सीएम व उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थनापत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान गांव में सुदर सिंह, धनक सिंह, जुड़ावन सिंह व लायक सिंह के मकान तक नाली, खरंजा का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी वजह से पूरे साल कच्ची गली में रोजमर्रा का पानी भरा रहता है। बरसात में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। यहां भरे गंदे पानी में मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां पनप रही हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अधूरे विकास कार्यों को कराने की मांग उठाई है। सुनवाई न होने पर वह आंदोलन को विवश होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.