Move to Jagran APP

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांधी अपने गनर को राखी

रक्षा बंधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने अपने सगे भाईयों के साथ ही अपने गनर रोहित चौधरी की सूनी कलाई पर भी राखी बांध उसके दीर्घायु होने की कामना की। गनर के राखी बंधते ही उसकी आंखों में खुशी के आंसू झलक पडे। दरअसल वह इस पर्व पर घर नहीं जा पाने के कारण अपनी बहन को याद कर मासूस हो रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 11:03 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांधी अपने गनर को राखी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांधी अपने गनर को राखी

गजरौला : रक्षा बंधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने भाईयों के साथ ही अपने गनर रोहित चौधरी की कलाई पर भी राखी बांध उसके दीर्घायु होने की कामना की। गनर के राखी बंधते ही उसकी आंखों में खुशी के आंसू झलक पडे। दरअसल वह इस पर्व पर घर नहीं जा पाने के कारण अपनी बहन को याद कर मासूस हो रहा था।

loksabha election banner

उधर भाजपा विधायक राजीव तरारा भी राखी पर्व पर अपने घर ही रहे। उन्हें उनकी बहन मिथलेश व प्रभा ने राखी बांध उनके दीर्घायु होने की कामना की। विधायक ने उपहार देने के साथ वचन दिया कि वह राजनीति में स्वच्छ छवि बनाए रखकर सेवा करते रहेंगे। गरीब व शोषित महिलाओं के लिए हर समय हर संभव मदद को तत्पर बने रहेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र की संचालिका बीके विमल ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, उनके पति व भाजपा नेता चौधरी भूपेंद्र ¨सह, विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी इत्यादि को ईश्वरीय राखी बांध कर रक्षा बंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। इस संस्था की बहनों ने गजरौला स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर भी वहां रहने वालों के हाथों में राखी बांधी। वहीं सभी को मिठाई भी खिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.