Move to Jagran APP

युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी

अमरोहा युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:03 PM (IST)
युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी
युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी

अमरोहा : युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का चयन पीएसी में हुआ था। उसकी मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

loksabha election banner

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के मुहल्ला पुष्कर नगर की है। मूल रूप से रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बलदाना निवासी किशोरी सिंह रेलवे में ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी, दो बेटे सुरेश कुमार, धर्मपाल सिंह व एक बेटी कुसुम देवी हैं। बड़े बेटे व बेटी की शादी कर दी है जबकि छोटा बेटा धर्मपाल सिंह घर पर ही रहता था। उसका चयन पिछले दिनों पीएसी में हुआ था लेकिन, अभी वह ट्रेनिग पर नहीं गया था। किशोरी सिंह ने मुहल्ला पुष्कर नगर में नया घर बनाया है। दो दिन पहले ही वह इस मकान में शिफ्ट हुए थे।

गुरुवार रात सभी स्वजन खाना खा कर सो गए थे। रात में किसी समय धर्मपाल सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे स्वजनों ने शव फंदे पर लटका देखा। जवान बेटे की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। थोड़ी ही देर में देहात पुलिस भी आ गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन भी इस बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.