विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: अज्ञात युवक की हत्या, शव और बाइक जलाने का प्रयास

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:00 PM (IST)

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव में एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई है, जिसका शव ...और पढ़ें

HighLights

  1. दीपपुर गांव में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

  2. पहचान मिटाने के लिए शव और बाइक को जलाने का प्रयास किया गया

  3. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी

संवाद सूत्र, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में गन्ने के खेत में 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर का है। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद युवक के शव को पहचान मिटाने की वजह से जलाने का प्रयास भी किया गया है। उधर युवक की बाइक भी जंगल में जलाने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हसनपुर के दीपपुर गांव में युवक की हत्या, बाइक और शव जलाने का प्रयास

हसनपुर सर्किल के थाना आदमपुर क्षेत्र में शनिवार रात हुई हत्या की पुलिस अभी गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई है कि हसनपुर में अज्ञात युवक की हत्या ने खाकी को एक और चुनौती दे दी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि युवक की हत्या के मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी का साक्षात्कार: यमुना शुद्धिकरण से मेट्रो तक मथुरा का विजन, जानिए सांसद के बड़े लक्ष्य