अष्टमी पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन
गजरौला चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिरों व घरों पर देवी स्वरूपा कन्याओं को जिमाया गया। शाम में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
गजरौला: चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिरों व घरों पर देवी स्वरूपा कन्याओं को जिमाया गया। शाम में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
शनिवार को प्राचीन चामुंडा मंदिर, गंगा प्याऊ शिव मंदिर, कालका मंदिर टीचर कालोनी, श्रीराम मंदिर, फाजलपुर, अतरपुरा, लक्ष्मीनगर, चौपला, स्टेशन आदि मंदिरों पर माता रानी के भक्तों ने पूजा अर्चना की। अष्टमी पूजन करने वाले भक्तों ने मंदिरों व घरों में हवन कर कन्याओं को हलुवा पूरी का भोग लगाकर व्रत का परायण किया। उधर, मुहल्ला बस्ती स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन भी माता रानी का गुणगान किया गया।