Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए : सुधीर

बछरायूं: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र व प्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए : सुधीर
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए : सुधीर

बछरायूं: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें समाज के सभी वर्गों के विकास को लेकर कार्य कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की आदर्श छवि का पूरा विश्व कायल है। वहीं सीएम ने जनता के लिए एक आदर्श बने हुए है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शहर की रस्तोगी धर्मशाला में हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आदर्श छवि विश्व पर छाप छोड़ रही है। आज अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया सहित कई बड़े बड़े मुल्क भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। मेक इंडिया के प्रोजेक्ट पर सरकार काम कर देश के विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर बल दिया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता तरूण राठी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के नीतियों को जमकर बखान किया। मिशन 2019 के तैयारियों में जुटने की अपील कही। इस मौके पर राजा चौधरी, अशोक शर्मा, चंद्रपाल ¨सह, अरूण रस्तोगी, राजकुमार रस्तौगी, राकेश ¨सह, अशरफ चौधरी, डा. शुभम शर्मा, राजकुमार रस्तौगी, रोमी चौधरी, विजय चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.