आधुनिक होगी महिला हेल्पडेस्क, कम्प्यूटर में दर्ज होगा ब्योरा
गजरौला : औद्योगिक नगरी के थाने की महिला हेल्प डेस्क आलीशान होटल के रिसेप्शन की तरह बनाई गई है। पुलिस
गजरौला : औद्योगिक नगरी के थाने की महिला हेल्प डेस्क आलीशान होटल के रिसेप्शन की तरह बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निरीक्षण करते हुए सराहना की।
शासन द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक सरकारी कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सूबे की सभी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ भी कर दिया। कई थाने व कोतवाली में सीएम ने सीधे संवाद किया। संवाद करने व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा भी जूम एप के माध्यम से इस वीडियो कांफ्रेंस में जुड़े हुए थे। सीएम दो-तीन थानों का निरीक्षण ही किया।
बाद में पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निरीक्षण करते हुए सराहना की। खास बात है कि आकर्षक लग रही महिला हेल्प डेस्क को आधुनिक बनाया जाएगा। यहां कम्प्यूटर सिस्टम लगेगा। इसमें थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी का ब्योरा दर्ज होगा। जैसे फरियादी का नाम-पता, क्या मामला है। किससे मिलना है। कितने बजे थाने में आया आदि बिदु शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया महिला हेल्पडेस्क बन चुकी है। अब कम्प्यूटर सिस्टम लगाने की तैयारी चल रही है।