बीमारी से आहत महिला ने गंगा में लगाई छलांग
गजरौला : बीमारी से तंग आकर एक महिला बुधवार को गंगा में डूबकर आत्महत्या करने के लिए ब्र
गजरौला : बीमारी से तंग आकर एक महिला बुधवार को गंगा में डूबकर आत्महत्या करने के लिए ब्रजघाट पहुंच गई। ब्रजघाट पुल से महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। आनन-फानन में गोताखोरों ने महिला को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया।
बुधवार दोपहर को हुई इस घटना के दौरान गंगा से बाहर निकाले जाने के बाद महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसका नाम कविता है। वह गाजियाबद के लालकुआं निवासी सुभाष की पत्नी है। करीब एक माह से बीमार चल रही है। कई डाक्टरों से उपचार कराने पर भी कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर आए दिन पति से झगड़ा होता रहता है। बुधवार सुबह को भी पति से विवाद हुआ था। इसके बाद आत्महत्या करने की ठान ली। बताया जाता है कि पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसके घरवालों को मोबाइल पर मामले की जानकारी दी। देरशाम उसके परिजन ब्रजघाट पहुंच गए और महिला को अपने साथ ले गए।