हाईवे किनारे नग्नावस्था में मिली महिला
जोया: शुक्रवार शाम को हाईवे किनारे महिला नग्नावस्था में पड़ी मिली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय महिलाओं ने उसे कपड़े पहनाए। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जोया: शुक्रवार शाम को हाईवे किनारे महिला नग्नावस्था में पड़ी मिली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय महिलाओं ने उसे कपड़े पहनाए। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला बोल नहीं पा रही है। यह मामला शुक्रवार शाम लगभग सात बजे का है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर नारंगपुर चौराहे के पास एक महिला नग्नावस्था में पड़ी थी। महिला को देख कर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के घरों से महिलाएं भी आ गई। उन्होंने महिला को कपड़े पहनाए। थोड़ी ही देर में सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा वहां से महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला बोल नहीं पा रही है। लिहाजा उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।