महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी
गजरौला घरेलू कलह के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:10 PM (IST)
गजरौला: घरेलू कलह के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर कर दिया गया।
घटना मंगलवार की सुबह करीब सात बजे की है। गांव निवासी महिला का घर के सदस्य से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें