इंडोनेशिया में विजेता फहराएंगी परचम
अमरोहा : श्री दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राएं देश ही नहीं विदेश में भी अपना परचम फहरा रही
अमरोहा : श्री दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राएं देश ही नहीं विदेश में भी अपना परचम फहरा रही हैं। संस्कृत का शोध लेख प्रस्तुत करने के लिए इंडोनेशिया से गुरुकुल की पूर्व छात्रा का बुलावा आया है। इस खबर से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है। अब विजेता इंडोनेशिया में अपना और अपने देश का परचम फहराएंगी। विकास खंड जोया के शाहबाजपुर पट्टी गांव की रहने वाली वेद प्रकाश की पुत्री विजेता आर्य श्रीमददयानन्द कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्रा हैं। गुरुकुल से एमए उत्तीर्ण कर वह राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान गर्ली , हिमाचल में पीएचडी कर रही हैं। वहीं से शोध लेख संस्कृत वाग्मय में आर्युवेद का स्वरूप एवं महत्व का चयन किया गया हैं। इस शोध लेख को प्रस्तुत करने के लिए इंडोनेशिया के जेजेटी विश्वविद्यालय से बुलावा आया है। 21 व 22 मई को शोध लेख प्रस्तुत किया जाना है।
विजेता के घर जब यह आमंत्रण पत्र पहुंचा तो सभी खुशी से झूम उठे। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं कालेज में भी प्राचार्य सुमेधा ने विजेता छात्रा को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया कि छात्रा शुक्रवार की सुबह आठ बजे जयपुर से इंडोनेशिया के लिए उड़ान भरेगी।