Move to Jagran APP

गुरुकुल कांगड़ी विवि के उपाध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय शाखा के कार्यकर्ता दीपक ने उत्तराखंड की छात्रसंघ राजनीति में पांव जमा दिया है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में हुए छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देकर विजय हासिल की। आज नगर लौटने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उसका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:40 PM (IST)
गुरुकुल कांगड़ी विवि के उपाध्यक्ष का स्वागत
गुरुकुल कांगड़ी विवि के उपाध्यक्ष का स्वागत

गजरौला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय शाखा के कार्यकर्ता दीपक ने उत्तराखंड की छात्रसंघ राजनीति में पांव जमा दिया है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर विजय हासिल की। नगर लौटने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

ग्राम कंजर बसेड़ा निवासी दीपक प्रजापति पुत्र सुदेश ¨सह यहां अभाविप इकाई का सक्रिय सदस्य था। दीपक ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर की नींव तीन वर्ष पूर्व जमाई। उसने इस साल उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमाया। अपने प्रतिद्वंद्वी शरद वर्मा को 148 वोटों से मात दी। उत्तराखंड की छात्रसंघ राजनीति में दीपक को सफलता मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

चुनाव जीतकर शनिवार को नगर लौटे गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के छात्रसंघ उपाध्यक्ष का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश संयोजक विपिन सागर, गुरुकुल कांगड़ी के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौहान, सी.बालियान, शिवम कुमार, नितिन कुमार, मनीष यादव, धर्मेंद्र चौहान, अमित आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.