Move to Jagran APP

तोमड़ा में प्रधान के लिए 74 प्रतिशत मतदान

मंडी धनौरा ग्राम पंचायत तोमड़ा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:26 AM (IST)
तोमड़ा में प्रधान के लिए 74 प्रतिशत मतदान
तोमड़ा में प्रधान के लिए 74 प्रतिशत मतदान

मंडी धनौरा: ग्राम पंचायत तोमड़ा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 74 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मतदान का जायजा लिया।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत तोमड़ा के ग्राम प्रधान योगेश सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उपचुनाव में छह दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। नाम वापसी के बाद प्रधान की पत्नी कंचन देवी व भाकियू नेता चंद्रभान सैनी आमने सामने हैं। शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान हुआ। सुबह ठीक सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। कुल 1228 वोटों में से 904 वोट पड़े। कुल 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी विवेक यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव मौका मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश देते रहे।

पाडली में 72 फीसद मतदान

ढवारसी : विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत पाडली के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 72 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

25 सितंबर 2018 को यहां के प्रधान राम सिंह का बीमारी से निधन हो गया। उपचुनाव में उनके बेटे मनवीर सिंह, लोकेश कुमार व प्रीतम सिंह मैदान में हैं। शनिवार को हुए मतदान में कुल 1089 मतदाताओं में से 785 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान एसडीएम उदभव त्रिपाठी, सीओ अजय कुमार ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मतगणना 8 जुलाई को ब्लाक सभागार गंगेश्वरी में होगी। एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने बताया मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.