गांव के विकास को प्रशिक्षित किए प्रधान
जोया : जिला पंचायत संसाधन केंद्र डिडौली में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न ह
जोया : जिला पंचायत संसाधन केंद्र डिडौली में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक विपिन कुमार गुप्ता ने शून्य लागत के कार्य व कम लागत के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अब्दुल कादिर ने कहा ग्राम पंचायतों को संवैधानिक दर्जा 73वें संविधान संशोधन से मिला। इस संशोधन के माध्यम से महिलाओं की 33 फीसद भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। महिलाएं अब जागरूक होकर अपने अधिकारों को प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षक रेखा सैनी द्वारा प्रधानों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा जब तक ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता नहीं आएगी तब तक स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं हो पाएगा। प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधानों को पंचायत स्तर पर उपयोग में आने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर की विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा द्वारा ग्राम प्रधानों को विकास की कार्य योजना तैयार करने की विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रियाज अहमद, नरेश ¨सह, ऊषा देवी, योगेंद्र ¨सह, रूबी खान, अटल ¨सह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।