Move to Jagran APP

सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्ट की थी वीडियो, मुकदमा दर्ज Amroha News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिखाई थी रिपोर्ट। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 06:45 PM (IST)
सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्ट की थी वीडियो, मुकदमा दर्ज  Amroha News
सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्ट की थी वीडियो, मुकदमा दर्ज Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। वाट््सएप ग्रुप पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने के मामले में भीम मीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

मामला अमरोहा जनपद के नौगावां सादात का है। यहां पर राजनीतिक बहस नाम से एक वाट््सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है। इस ग्रुप से राजनीतिक व सामाजिक लोग जुड़े हुए हैं। गांव बीलना निवासी भीम मीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर सैफी ने बुधवार को इस ग्रुप पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को लेकर एक विवादित वीडियो पोस्ट की। इस ग्रुप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी भी जुड़े हुए हैं। 

वीडियो हटाने से किया था मना 

आफताब आडवाणी का आरोप है कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने अकबर सैफी से फोन पर वार्ता कर इसे हटाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अपशब्द भी कहे। इस पर अकबर सैफी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने अकबर सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया अकबर सैफी के खिलाफ सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.