दो स्थानों पर मारपीट में दंपती घायल
खादर क्षेत्र के गांव शीशोवाली में खेत पर सिचाई करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गजरौला : खादर क्षेत्र के गांव शीशोवाली में खेत पर सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसकी थाने में तहरीर दी है।
शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी ओमकार ¨सह खेत पर सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि गांव के ही नेत्रराम, मूलचंद्र सहित तीन लोग अपनी सिंचाई करने के लिए जबरन इंजन लेने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। बीचबचाव में आई उसकी पत्नी विमला को भी नहीं बख्शा। दोनों पति-पत्नी को पीटकर घायल कर दिया।
उधर, गांव शहबाजरपुर डोर में राजकुमार व चंद्रपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता कर लिया।