Move to Jagran APP

अमरोहा में चाकू चले, दो घायल

जागरण संवाददाता, अमरोहा: युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर चाकू से हमला किया गया। फौजदारी की घटना में चाकू लगने से दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:37 PM (IST)
अमरोहा में चाकू चले, दो घायल
अमरोहा में चाकू चले, दो घायल

अमरोहा: युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर चाकू से हमला किया गया। फौजदारी की घटना में चाकू लगने से दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।

loksabha election banner

यह घटना देहात थाना क्षेत्र में डबल फाटक की है। यहां पर मुहल्ला सुबोध नगर निवासी मुकेश शर्मा का मेडिकल स्टोर है। उनका बेटा विशाल दोपहर मेडिकल स्टोर पर बैठा था। उसी समय मुहल्ला वासुदेव कालोनी का युवक तुषार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद चल रहा था। बताते हैं कि उनके बीच गाली-गलौज हो गई। विशाल व तुषार ने अपने-अपने साथी बुला लिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में तुषार व विशाल घायल हो गए। भीड़ जमा हुई तो अन्य युवक भाग निकले। फौरन ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तुषार की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। बताते हैं कि तुषार के शरीर में कई जगह चाकू लगे हैं तथा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.