बंदरों के हमले से सभासद समेत दो जख्मी
मंडी धनौरा : शहर में बंदरों के आतंक से वा¨शदे परेशान हैं। घर की छत पर धूप सेक रही सभासद व उसकी सास पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिस कारण दोनों सास बहू घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मुहल्ला कटरा की सभासद सलमा पत्नी डॉ. तंजीम अपनी सास बिलकिस संग घर की छत पर धूप सेक रही थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने सास बहू पर हमला बोल दिया। सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर शराबे पर आस पड़ोसी मदद को दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर बंदर भाग गए व लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मुहल्ले के वा¨शदों का कहना है कि नगर में बंदरों का आतंक जोरों पर है। उन्होंने नगर पालिका से बंदरों की धरपकड़ कराए जाने की मांग की है।
मंडी धनौरा : शहर में बंदरों के आतंक से बा¨शदे परेशान हैं। घर की छत पर धूप सेक रहीं सभासद व उसकी सास पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस कारण दोनों सास बहू घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
मुहल्ला कटरा की सभासद सलमा पत्नी डॉ. तंजीम अपनी सास बिलकिस संग घर की छत पर धूप सेक रही थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने सास बहू पर हमला बोल दिया। सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर शराबे पर आस पड़ोसी मदद को दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर बंदर भाग गए व लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मुहल्ले के बा¨शदों का कहना है कि नगर में बंदरों का आतंक जोरों पर है। उन्होंने नगर पालिका से बंदरों की धरपकड़ कराए जाने की मांग की है।