हादसे में घायल होमगार्ड समेत दो ने दम तोड़ा
अमरोहा : चुनाव ड्यूटी को गया होमगार्ड हादसे का शिकार हो गया, उसकी उपचार के दौरान
अमरोहा : चुनाव ड्यूटी को गया होमगार्ड हादसे का शिकार हो गया, उसकी उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे में घायल एक और युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
देहात थाना क्षेत्र के गांव अहरोई निवासी बुद्ध ¨सह होमगार्ड था। 22 नवंबर को उसकी ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी थी। हल्दौर में चुनाव ड्यूटी कर शाम को वह वापस लौट रहा था। सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए।
वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को बुद्ध ¨सह की मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं 19 नवंबर को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने असमोली थाना क्षेत्र के गांव भवालपुर बांसली निवासी समरपाल ¨सह को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल समरपाल ¨सह को परिजनों ने उपचार के लिए मुरादाबाद में भर्ती कराया था। मंगलवार को समरपाल ¨सह ने उपचार के दौरान दम तोड़ लिया।
मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।