युवक पर फायर झोंकने में दो नामजद गिरफ्तार
दीपावली के दिन आतिशबाजी छोड़ रहे युवक पर फायर झोंकने के मामले में नामजदों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अवैध देशी तमंचा व खोका कारतूस बरामद कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। स्मरणीय है कि गत सात नवंबर को ग्राम सुजमना में सुमित पुत्र पुनीत पर ग्राम निवासी शोभित व तनु ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंककर घायल कर दिया था।
बछरायूं : दीपावली के दिन आतिशबाजी छोड़ रहे युवक पर फायर झोंकने के मामले में नामजद दोनों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तमंचा व खोका कारतूस बरामद कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
स्मरणीय है कि सात नवंबर को ग्राम सुजमना में सुमित पुत्र पुनीत पर ग्राम निवासी शोभित व तनु ने जान से मारने की नीयत से फायर मारा था। इसमें वह घायल हो गया। उसे उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गन शॉट की पुष्टि होने पर पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। नामजद फरार हो गए।
पुलिस ने शनिवार की रात घेराबंदी कर दोनों नामजदों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तनु के घर से ही घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक खोका कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों द्वारा वारदात का इकबाल करने पर उनका चालान कर दिया।