Move to Jagran APP

देश में आने वाला समय कांग्रेस का : निराले

जागरण संवाददाता, अमरोहा: कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। प्रदेश सचिव निराले मियां अंसारी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि भाजपा ने देश की जनता से झूठ बोल कर सत्ता हथियाई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:03 PM (IST)
देश में आने वाला समय कांग्रेस का : निराले
देश में आने वाला समय कांग्रेस का : निराले

अमरोहा : कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। प्रदेश सचिव निराले मियां अंसारी ने कहा आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि भाजपा ने देश की जनता से झूठ बोल कर सत्ता हथियाई है।

loksabha election banner

सोमवार को गांव खेड़ा में मुकाबिर अली के आवास पर बैठक आयोजित हुई। प्रदेश सचिव निराले मियां अंसारी ने कहा भाजपा सरकार ने राफेल सौदे में 41 हजार करोड़ का घोटाला किया। प्रधानमंत्री ने एयरक्राफ्ट की खरीदफरोखत के खेल में सीधे उद्योगपति अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। देश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने सत्ता पर कब्जा किया है। लोगों ने जवाब देना शुरू कर दिया है।

जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज ¨सह ने कहा कि देश में आने वाला समय कांग्रेस का है। 2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आगामी चुनाव के ²ष्टिगत कांग्रेसियों से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जावेद उस्मामी व संचालन मेराजुल जफर ने किया। इस मौके पर राजीव सिरोही, यामीन सैफी, कमाल हुसैन, शाहिद सैफी, अजहर उद्दीन, वसीम अहमद, मोहम्मद इकबाल, आस मोहम्मद, मोहम्मद इमरान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.