तिगरी गंगा मेला 2026: भव्यता के लिए 18 समितियां गठित, 50 अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अमरोहा में राजकीय तिगरी गंगा मेला 2026 की भव्य तैयारियों के लिए 18 समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों ...और पढ़ें

तिगरी मेला
HighLights
जनप्रतिनिधियों की प्रोटोकाॅल व्यवस्था के लिए भी गठित हुई समिति
जागरण संवाददाता, अमरोहा। राजकीय तिगरी गंगा मेला को भव्यता व दिव्यता के साथ कराने के लिए प्रशासन द्वारा तेजी के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला स्थल पर जमीन के चिह्नांकन की कार्रवाई चल रही है। मेला की सफलता की जिम्मेदारी 18 समितियों को सौंपी गई है। 50 अधिकारी और कर्मचारियों को समिति के अध्यक्ष व सहायक नामित किए गए हैं। सभी को मेला स्थल पर काम शुरू कराने के लिए कहा गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला की तैयारियां चल रही हैं। नवंबर माह की 24 तारीख को मुख्य स्नान है। जिस पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।मेला को संवारने और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने 18 समितियां गठित की गई हैं।
इसमें टेंट एवं फर्नीचर समिति, घाट, बैरिकेडिंग व बैरियर समिति, लेआउट अस्थायी मार्ग व टिन फेसिंग समिति, विद्युत व्यवस्था समिति, बाढ़ कटान व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, फूड हब समिति, पेयजल व्यवस्था समिति, शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था समिति, मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों का आवंटन एवं शुल्क के लिए समिति की व्यवस्था शामिल है।
इनके अलावा, विकास व कृषि प्रदर्शनी व्यवस्था समिति, पंडाल एवं आवंटन समिति, खेल विकास समिति, टेबिल बुक बनाए जाने के अलावा सुरक्षा समिति, नेटवर्क समिति, मेला संपन्न होने के बाद मेला स्थल पर साफ-सफाई तथा स्मारिका लोगो एवं वेबसाइट व्यवस्था समिति शामिल हैं।
इन समितियों के अध्यक्ष और सहायक के तौर पर नामित कर दिए गए हैं। आठ समितियों का अध्यक्ष एडीएम वित्त गरिमा सिंह को बनाया है। जबकि, अन्य का अध्यक्ष एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल, एएसपी अखिलेश भदौरिया, जिला आबकारी अधिकारी व सीडीओ को बनाया गया है।
प्रोटोकाॅल व्यवस्था को बनाई समिति
मेला में जनप्रतिनिधियों की प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में एसडीएम न्यायिक धनौरा रीतू कुमारी व सीओ धनौरा अंजलि कटारिया को रखा गया है।
मेला की तैयारियां चल रही हैं। मेला स्थल के लिए जमीन खाली करवाई जा रही है। अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
- गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला: इस बार नहीं हो पाएगा तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले का महासंगम? सामने आई बड़ी वजह
