दस घंटे जाम से जूझा टीपीनगर चौराहा
जागरण संवाददाता, अमरोहा: भूसे से लदा ट्रक अमरोहा-जोया मार्ग पर ओवरब्रिज पर खराब हो गया। दिन निकलते ही यहां जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। दस घंटे तक जाम से जूझने के बाद शाम चार बजे ट्रक को ठीक करा कर हटवाया गया। उसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। राहगीरों के सामने परेशानी आई।
अमरोहा : भूसे से लदा ट्रक जोया मार्ग के ओवरब्रिज पर खराब हो गया। दिन निकलते ही यहां जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। दस घंटे तक जाम से जूझने के बाद शाम चार बजे ट्रक को ठीक करा कर हटवाया गया। उसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।
सोमवार तड़के 4 बजे अमरोहा से जोया की तरफ जा रहा भूसे से लदा ट्रक ओवरब्रिज पर पहुंचा तो उसके टायर फट गए। ट्रक में भूसा भरा होने के कारण उसे खराब टायर के सहारे आगे भी नहीं बढ़ाया जा सकता था। सुबह छह बजे तक तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई जैसे-जैसे दिन निकलता गया, वैसे ही वाहनों की आवाजाही बढ़ने के जाम लगना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे यहां पूरी तरह से जाम लग गया।
सूचना पाकर फौरन टीएसआइ मनोज कुमार, संजीव कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोक-रोक कर पुल से पार कराया। स्थानीय पुलिस के साथ दिनभर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जोया रोड पर सुमंगलम होटल तक तो गांधी मूर्ति तक वाहनों की कतार लगी रही। टीपीनगर चौराहा भी दिनभर जाम की चपेट में रहा। वाहन रेंग-रेंग कर गुजारे गए। इससे राहगीरों के सामने दिक्कत आई।
शाम चार बजे ट्रक के टायर ठीक कराने के बाद ट्रक को वहां से हटवाया गया। उसके बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। टीएसआइ मनोज कुमार ने बताया ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया था। शाम चार बजे यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है।