महाराष्ट्र से महिला सहित लौटे तीन को कराया क्वारंटाइन
मंडी धनौरा महाराष्ट्र से महिला सहित दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कराया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:00 AM (IST)
मंडी धनौरा : महाराष्ट्र से महिला सहित दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कराया है। वहीं एक व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा है।
सोमवार को महाराष्ट्र के जिला सांगली से महिला सहित तीन लोग शहर में वापस लौटे थे। वापस लौटने के बाद सभी तीनो लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग ने पति पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दोनों को होम क्वारंटाइन कराया है। उधर एक अन्य व्यक्ति का नमूना लेने के बाद उसे गजरौला में विभागीय क्वारंटाइन कराया गया है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमोल कुमार ने बताया महाराष्ट्र लौटे दंपती को होम क्वारंटाइन कराया है। वहीं तीसरे का नमूना जांच के लिए लेकर गजरौला भेजा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें