यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरोहा जिले में बुखार से नवजात समेत तीन की मौत
जागरण संवाददाता, जोया: जानलेवा बुखार में कई दिन से जूझ रहीं तीन ¨जदगियों को आखिरकार मौत ने अपनी आगोश में ...और पढ़ें

जोया: जिले में जानलेवा बुखार से मजदूर व किशोर और एक नवजात की मौत हो गई। इनमें दो लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं।
डिडौली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज में रामगोपाल ¨सह का बेटा लोकेश कुमार दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजन पाकबड़ा के निजी अस्पताल से उपचार करा रहे थे। मंगलवार रात उपचार के दौरान लोकेश की मौत हो गई।
उधर गांव के मेहंदी हसन की एक माह की बेटी जैनब को भी तीन दिन पूर्व बुखार आया था। मुरादाबाद के बाल रोग विशेषज्ञ से उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान मासूम जैनब की मौत हो गई। एक गांव में दो लोगों की बुखार से मौत होने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
वहीं देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द में समर अली का परिवार रहता है। समर अली का बेटा आजम अली भी तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। बीते मंगलवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान आजम अली की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। उन्होंने मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। क्षेत्र में बुखार से तीन लोगों की मौत से लोग दहशत में हैं।
