विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में गोकशी के तीन इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Published: Sat, 13 Jun 2026 10:09 AM (GMT+05:30)

अमरोहा में सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकुशी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक के पैर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गोकुशी आरोपित पकड़े।

  2. एक आरोपित विक्की खान पर 25 हजार का इनाम था।

  3. पुलिस फायरिंग में एक आरोपित आकिल के पैर में गोली लगी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। थाना सैदनगली पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गोकुशी के तीन आरोपित गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपित की टांग में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपितों में विक्की खान पर 25000 का इनाम घोषित है।

थाना क्षेत्र के भदौरा -सहेलिया मार्ग पर नौ जून को एक चकमार्ग पर किसानों ने लावारिस आर्टिका कार खड़ी होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच की तो कार में गो मांस बरामद हुआ। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

गोकुशी के तीन आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें टांग में गोली लगने से आकिल निवासी ढक्का घायल हो गया।

एक आरोपित की टांग में लगी गोली

इसके बाद पुलिस ने साहिल निवासी नार्थ गोंडा गली नंबर चार भजनपुरा दिल्ली, विक्की खान निवासी मियां सराय खारी कुआं तसपुर कोतवाली संभल को गिरफ्तार किया है। विक्की खान 25000 का इनामी भी है। उधर इस मुकदमे में पुलिस शानू उर्फ दाऊद निवासी उझारी, मोनिस निवासी ढक्का को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आकिल पर 20 और विक्की तीन मुकदमे

पुलिस के मुताबिक आरोपित आकिल पर गोकुशी आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि विक्की खान पर तीन मुकदमे हैं वह 25000 का इनामी भी है। साहिल पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा में पुलिस की ट्रांसफार्मर चोरों से मुठभेड़: दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली



थाना सैदनगली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन गोकुशी के आरोपित गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपित आकिल की टांग में गोली लगी है। आरोपितों ने गोकुशी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

-

अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा।