Move to Jagran APP

सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

जागरण संवाददताता, अमरोहा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयागराज (इलाहबाद) जाने से पूर्व हुई गिरफ्तारी से पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने टीपीनगर चौराहा पर जाम भी लगाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी दहन किया। वहीं जोया में सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:03 PM (IST)
सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

अमरोहा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज (इलाहबाद) जाने से रोके जाने पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। टीपीनगर चौराहे पर जाम लगाया। सरकार का पुतला दहन भी किया। वहीं जोया में सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

prime article banner

प्रयागराज विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में रोक कर हिरासत में ले लिया गया। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता भड़क गए। जिलाध्यक्ष सुखवीर ¨सह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के मुहल्ला दानिशमंदान स्थित सदर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस की शक्ल में टीपी नगर चौराहा पहुंचे।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यहां रोड जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तेजित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका तथा रोष जताया। कहा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी आपातकाल की याद दिला रही है। बोले-सरकार तानाशाही पर उतर आई है परंतु सरकार की इस तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी नवाब ¨सह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। सपाइयों से रोड खाली करने का आग्रह किया। करीब एक घंटे बाद सपाइयों ने रोड से कब्जा छोड़ा। रोड जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई जिसे दुरुस्त कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

प्रदर्शनकारियों में नगराध्यक्ष डॉ.आफताब सैफी, रामपाल ¨सह यादव, साजिद अली, सरताज ठेकेदार, नवनीत कुमार गोला, आलेमीन सैफी, शाहरुख खान, अजीम अहमद, सलीम मलिक, महेश यादव, फैसल जफर, मोनू खान, शाकिर मलिक, निर्मोज यादव मौजूद थे।

वहीं जोया में भी सपाइयों ने पुलिस चौकी चौराहा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में हाजी जमशेद, मोहसिन, मौलाना तैयब, जुबैर अहमद, आमिर अली, नोमान अली, कबीर, फरमान अली व जाकिर अली शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.