सड़कों पर सन्नाटा तो गलियों में रही चहल-पहल
गजरौला साप्ताहिक दो दिवसीय बंदी के पहले दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:06 AM (IST)
गजरौला : साप्ताहिक दो दिवसीय बंदी के पहले दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। पुलिस चौराहों पर चेकिग कर बाइक सवार व कार सवार लोगों के चालान व टोकाटाकी करती रही। हालांकि मुख्य मार्गों से अलग गलियों में जरूर कुछ चहल-पहल बनी रही।
सरकार के आदेश पर शनिवार को बस्ती रोड, रेलवे स्टेशन रोड, थाना चौराहा, चौपला इत्यादि क्षेत्रों की सभी दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद नजर आए। सड़कों पर चहल पहल भी बंद थी। कुछ ही चार पहिया व दो पहिया वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे थे। आवागमन बंद होने से प्रमुख मार्गाें पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ गली -मुहल्लों में चहल पहल जरूर रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें